फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth beaten after sloganeering slogans for pakistan

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर युवक की पिटाई

Fri, 01 Mar 2019 06:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
youth beaten after sloganeering slogans for pakistan
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार रात एक शख्स ने अपनी बालकनी पर खड़े होकर खुलआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी गुरजिंदर सिंह को हिरासत में लिया। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। गुरजिंदर मानसिक रूप से बीमार है। उसका अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात तिलक नगर इलाके की है। देर रात गुरजिंदर सिंह  घर की बालकनी पर खड़े होकर जोर-जोर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को देखकर आरोपी और जोर से नारेबाजी करने लगा। मना करने के बाद बावजूद भी आरोपी लगातार नारे लगाता रहा। कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बुरी तरह पिटाई लगाने के दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


कुछ लोगों ने पिटाई और नारेबाजी की वीडियो भी बना ली। बाद में वह वायरल हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके परिजनों से भी पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी मानसिक बीमार है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे घर पर वापस छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed