फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth arrested with stolen motorcycle, was absconding in other cases as well

Delhi NCR News: चोरी की मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार, अन्य मामलों में भी था फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू।
सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव छारोड़ा निवासी नदीम पुत्र मकसूद के रूप में हुई है, जो पहले से ही एक अन्य मामले में फरार चल रहा था और हाल ही में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को पुलिस टीम गांव राठीवास नाके पर गश्त, अपराध जांच और वाहन चेकिंग में मौजूद थी। इसी दौरान गांव उटोन की तरफ से एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो वह घबराकर बाइक मोड़कर भागने लगा। जल्दबाजी में मोटरसाइकिल गिर गई और चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। गिरने के कारण आरोपी के मुंह और दाहिने हाथ पर हल्की चोटें भी आईं।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम पुत्र मकसूद निवासी छारोड़ा बताया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की जांच की तो उस पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं मिली। इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर ई-चालानिंग मशीन से जांच करने पर मोटरसाइकिल का असली नंबर सामने आया। इसके बाद साइबर सेल की सहायता से जांच की गई तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल थाना सेक्टर-7 मानेसर, गुरुग्राम में दर्ज मुकदमा नंबर में चोरीशुदा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी नदीम पहले से भी अन्य मामलों में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed