{"_id":"6829d16edc3dfac9fd0033b3","slug":"youth-arrested-with-fake-police-id-card-to-evade-toll-tax-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: टोल टैक्स बचाने के लिए पुलिस का फर्जी पहचान पत्र लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: टोल टैक्स बचाने के लिए पुलिस का फर्जी पहचान पत्र लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 18 May 2025 05:54 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 May 2025 05:54 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने टोल टैक्स बचाने के लिए फर्जी पुलिस पहचान पत्र के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, आधार कार्ड तथा एक वैगनार कार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उझाला
विस्तार
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने टोल टैक्स बचाने के लिए फर्जी पुलिस पहचान पत्र के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पक्षी विहार गांव देवला निवासी राहुल सिंह (26) के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का उपनिरीक्षक बताकर टोल टैक्स से बचने का प्रयास किया था। आरोपी के पास से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, आधार कार्ड तथा एक वैगनार कार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर का कहना है कि रविवार को सूरजपुर पुलिस ने कलेक्ट्रेट सूरजपुर के सामने परी चौक की ओर जाने वाले सर्विस रोड से राहुल सिंह सिसौदिया नामक युवक को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि राहुल सिंह ने राहुल राना नाम से एक फर्जी पुलिस पहचान पत्र बनवाया था। इसका इस्तेमाल 17 मई को जेवर टोल प्लाजा पर बिना टोल शुल्क दिए निकलने के लिए किया था। टोल प्लाजा कर्मचारियों से जानकारी लेने पर पुष्टि हुई कि आरोपी ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताते हुए टोल टैक्स नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पास से वह फर्जी पहचान पत्र, एक कूटरचित आधार कार्ड और टोल टैक्स से बचने में प्रयुक्त वैग्नार कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-318 (धोखाधड़ी), धारा-338 जानबूझकर नकली दस्तावेज बनाना व उसका इस्तेमाल करना, धारा-336 (4) धारा-340 (2) जालसाजी, बेईमानी से किसी जाली दस्तावेज़ या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के रूप में उपयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में तो नहीं किया गया।
विज्ञापन