फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth arrested a supporter of terrorists, was laying slogans against the army openly

आतंकियों का समर्थक युवक गिरफ्तार, सेना के खिलाफ सरेआम लगा रहा था नारे 

Mon, 18 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested a supporter of terrorists, was laying slogans against the army openly
श्रीनगर में ह‌िंसा - फोटो : फाइल फोटो

द्वारका साउथ इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। वह आतंकियों पर सेना की कार्रवाई के विरोध में नारे लगा रहा था। उसके पास से आपत्तिजनक साहित्य व बैनर मिले हैं।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल सेल व खुफिया एजेंसी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसकी पहचान कश्मीर निवासी अमीर अमीन (25) के रूप में हुई है। 

दक्षिण पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पीसीआर को सूचना मिली कि सेक्टर 9 द्वारका में एक युवक आतंकियों के समर्थन में नारेबाजी कर रहा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लोग एक युवक की पिटाई कर रहे थे। पुलिस उसे हिरासत में लेकर द्वारका साउथ थाने ले गई। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सेक्टर 13 गुड़गांव में रहता है और वहीं की एक कंपनी में काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर के आतंकियों का समर्थन करता है युवक

Youth arrested a supporter of terrorists, was laying slogans against the army openly
kashmir protest - फोटो : PTI

उसने बताया कि वह सेना का विरोध करते हुए बैनर लेकर कश्मीर में शांति की अपील करने के मकसद से नारेबाजी कर रहा था। हालांकि पुलिस को उसके पास से मिले साहित्य से पता चला है कि वह कश्मीर के आतंकियों का समर्थन करता है।

मामला संदिग्ध होने की वजह से स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी स्पेशल सेल को दे दी। स्पेशल सेल व खुफिया विभाग के अधिकारी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। 

स्पेशल सेल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक का कश्मीरी आतंकियों से कोई संपर्क है या नहीं। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक का कोई आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed