फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   your child going to school or walking anywhere else, follow through this app.

स्कूल जाने के नाम पर आपका बच्चा कहीं और तो नहीं बीता रहा समय, इस एप के जरिए रखें नजर

Mon, 15 Oct 2018 06:24 AM IST
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 Oct 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
your child going to school or walking anywhere else, follow through this app.

एक परिषदीय स्कूल का छात्र पिछले एक महीने से रोज घर से स्कूल के लिए निकलता था, लेकिन पार्क में जाकर बैठ जाता था। अभिभावक को लगता था कि बच्चा स्कूल गया है और स्कूल शिक्षक सोच रहे थे कि बच्चा किसी वजह से स्कूल नहीं आ रहा। हाल में परिषदीय स्कूल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत एप से अभिभावकों को जोड़ने के बाद बच्चे की हरकत सामने आ गई। जिसके बाद छात्र की काउंसलिंग की गई। अब छात्र रोज स्कूल आ रहा है। 

विज्ञापन


जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत एप के माध्यम से जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों के अभिभावकों को जोड़ा जा रहा है। एप की मदद से मैसेज भेजकर अभिभावकों को बच्चों के स्कूल आने, होमवर्क, बच्चे की परफॉर्मेंस जैसी जानकारी दी जा रही है। जिले में 471 प्राइमरी और 214 जूनियर हाई स्कूल है। इसमें करीब 82 हजार बच्चे पढ़ते हैं। पायलट प्रोजेक्ट से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में बहुत सुधार आया है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि बच्चा पिछले एक महीने से स्कूल में नहीं आ रहा था। हाल में मोबाइल एप के जरिये अभिभावकों के फोन पर इसका मैसेज भेजा गया। जब दो दिन बच्चे के स्कूल में न आने का मैसेज गया तो अभिभावक स्कूल आए। तब अभिभावक को बताया गया कि उनका बच्चा एक महीने से स्कूल नहीं आ रहा है। वहीं अभिभावक ने कहा कि उनका बेटा रोज घर से स्कूल जाने को बोलकर निकलता था। बच्चे से बात की गई और काउंसलिंग के जरिए उसको समझाया गया। ऐसे सभी बच्चों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा एप
एनजीओ के साथ मिलकर शिक्षा व्यवस्था के लिए जुबिलिएंट नामक एप बनाया गया है। बच्चे के स्कूल पहुंचने के साथ ही शिक्षकों को उस एप में बच्चे की उपस्थिति दर्ज करनी होती है। जिसके बाद बच्चे की उपस्थिति का मैसेज अभिभावकों के रजिस्टर्ड मोबाइल तक अपने आप पहुंच जाता है। अगर बच्चा अनुपस्थित रहता है तो इसका संदेश भी जाता है। इससे गौतमबुृद्ध नगर के सभी प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों के बच्चों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed