हैवानियत: 5 महीने से कर रहा था विकलांग लड़की का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में मूक-बधिर किशोरी के साथ उसके पड़ोसी ने कई माह तक दुष्कर्म किया। बोल और सुन नहीं पाने के कारण डॉक्टरों को दिखाया तो मामले का खुलासा हुआ। खबर फैलने के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस ने आरोपी को अल्फा-दो सेक्टर से गिरफ्तार कर लिया।
कासना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि अल्फा-दो के एक मकान में एक साल पहले पश्चिम बंगाल निवासी परिवार किराए पर आकर रहने लगा था। मकान के दूसरे कमरे में पश्चिम बंगाल निवासी नेपाल हलधर भी परिवार के साथ आकर रहने लगा। पीड़िता के माता-पिता अपने काम पर चले जाते थे। घर पर किशोरी अकेली रह जाती थी।
पांच महीने से प्रेगनेंट है लड़की
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला उन्हीं का अधेड़ पड़ोसी माता-पिता के चले जाने के बाद अकसर किशोरी से दुष्कर्म करता था। यह सिलसिला पिछले पांच माह से चल रहा था। परिजन बच्ची को बीमार समझकर डॉक्टरों से स्वयं जाकर दवाई ले आते थे, लेकिन किशोरी का पेट लगातार बढ़ता जा रहा था।
जिसे कोई बीमारी समझकर परिजन परेशान थे तो बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने किशोरी को डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी को कोई बीमारी नहीं, बल्कि वह पांच माह की गर्भवती है। यह सुनते ही किशोरी के परिजनों के पैरों तलों से जमीन खिसक गई। परिजनों ने किशोरी से पूछा तो इशारे में पड़ोसी के बारे में बताया। इसके बाद परिजन कासना कोतवाली पहुंचे और पश्चिम बंगाल निवासी नेपाल हलधर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्षा रूपा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने कासना थाने का घेराव किया और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए दबाव बनाया। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दो टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
रेपिस्ट के बेटी की शादी की चल रही हैं तैयारियां
पड़ोसियों की मानें तो आरोपी की बेटी की शादी होनी है। जिसकी तैयारियां चल रही हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार है। उधर, पुलिस ने आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में ले रखा है। आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने वाले आरोपी नैपाल हलधर को कासना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अल्फा-दो सेक्टर के आई ब्लाक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही बृहस्पतिवार को अपना घर छोड़कर पड़ोस में बंद पड़े एक मकान में जा घुसा था।