{"_id":"2f85fec00e31cde44e47740291c8ad3f","slug":"youngman-died-to-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार पर तौलिया फैला रहे युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार पर तौलिया फैला रहे युवक को लगा करंट, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सारन की डबुआ कॉलोनी में दो अलग-अलग मामलों में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई। महिला को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घनश्याम उर्फ अंशू (24) डबुआ कॉलोनी सी-ब्लॉक के मकान नंबर-1391 में किराये पर अकेला रहता था। उसके मौसेरे भाई गौरव ने बताया कि वह एनआईटी के नेहरू ग्राउंड में एक वर्कशॉप में खराद मशीन पर काम करता था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वह अपनी मौसी के घर नहाने गया था। गौरव के मुताबिक अंशू नहा कर बाहर आया तो गीली तौलिया घर के आंगन में एक तार पर टांगने लगा, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसको बीके अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे मामला भी डबुआ कॉलोनी के न्यू राजीव नगर में मकान नंबर-61 में सामने आया। यहां सुनील कुमार की पत्नी सीमा कमरे में पलंग पर बैठी थी। इसी दौरान जैसे ही वह दीवार के सहारे बैठने लगी तभी उसकी पीठ में करंट लग गया। इससे वह बेहोश हो गई।
छत से गिरकर युवक घायल
फरीदाबाद के थाना भूपानी के नहर पार इलाके में एक युवक सोमवार की सुबह घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। इंद्रा कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सनोहर दूबे परिवार के साथ रहते हैं।
उनका 35 वर्षीय बेटा राजू रविवार रात सोने के लिए घर की छत पर गया था। सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे राजू सोकर उठा और नीचे आने लगा। लेकिन इसी दौरान नींद की खुमारी में वह अचानक छत से नीचे गिर पड़ा।
ट्रेन से गिरकर महिला घायल
फरीदाबाद के ओल्ड स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उतरने के प्रयास में एक महिला गिरकर घायल हो गई। उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-23 निवासी सुनीता अग्रवाल सोमवार को आगरा से फरीदाबाद आ रही थीं।
गाड़ी के असमंजस में वह सचखंड एक्सप्रेस में सवार होने के बजाय नांदेड़ श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में बैठ गईं। इस गाड़ी का ओल्ड में स्टॉपेज नहीं है। लेकिन गाड़ी की रफ्तार धीमी होने पर उसने उतरने का प्रयास किया कि प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गई। वेंडरों ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी और अस्पताल में भर्ती कराया। फि लहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।