फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Younger sister send objectionable video of elder sister to her lover in Delhi Shahdara police arrested both

दीदी से दगा: बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करवाना चाहती थी बड़ी बहन, छोटी ने साजिशन उसकी अंतरंग वीडियो अपने देव को भेजी

Tue, 27 Dec 2022 04:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 04:25 PM IST
सार

आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन को उसका प्रेमी पसंद नहीं था। उसका प्रेमी सड़क पर रेहड़ी पर खाने-पीने का सामान बेचता था। यह बात उसकी बहन को पसंद नहीं थी। वह उससे दूर रहने को कहती थी। 

विज्ञापन
Younger sister send objectionable video of elder sister to her lover in Delhi Shahdara police arrested both
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा में एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसके बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। दरअसल यहां एक छोटी बहन ने बड़ी बहन को सबक सीखाने के मकसद से उसके मोबाइल से निजी (अंतरंग वीडियो) वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर करके उसे अपने प्रेमी को फोरवर्ड कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद छोटी बहन और उसके प्रेमी ने बड़ी बहन से वसूली की कोशिश की। 

विज्ञापन

दोनों ने पीड़िता से 20 हजार रुपये की मांग की, लेकिन पुलिस ने दोनों की इस करतूत वक्त रहते ही उजागर कर गिरफ्तार कर लिया। इसमें आरोपी प्रेमी की पहचान देवराज उर्फ देव (19) और 21 वर्षीय प्रेमिका के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को जब इन्होंने वीडियो भेजकर रुपयों की मांग की तो उसने इसकी शिकायत साइबर थाने में की थी। पीड़िता ने बताया कि एक अंजान नंबर से कॉल कर उससे 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। आरोपी ने व्हाट्सएप पर उसकी एक अश्लील वीडियो, जो उसके खुद के मोबाइल में थी, वह भेजी है। आरोपी रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर फौरन साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ विकास, एएसआई राखी, हवलदार दीपक और सिपाही सौरभ की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए। 

जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे शाहदरा जिले से ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता की छोटी बहन का प्रेमी है। वीडियो उसे पीड़िता की छोटी बहन ने ही उपलब्ध करवाई है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी छोटी बहन को भी दबोच लिया।

मल्टीनेशनल कंपनी नौकरी करती है पीड़िता
पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। पिछले दिनों वह अपनी बहन का मोबाइल देख रही थी। उसी दौरान उसने बहन की एक अश्लील वीडियो देखी। वीडियो को उसने अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने यह वीडियो अपने प्रेमी को दे दी। दोनों ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर वसूली की योजना बनाई।

छोटी का ब्रेकअप करवाना चाहती थी बड़ी बहन
आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन को उसका प्रेमी पसंद नहीं था। उसका प्रेमी सड़क पर रेहड़ी पर खाने-पीने का सामान बेचता था। यह बात उसकी बहन को पसंद नहीं थी। वह उससे दूर रहने को कहती थी। इसी वजह से उसने बहन को सबक सिखाने की नीयत ये योजना बनाई। आरोपी देवराज को भी रुपयों की जरूरत थी तो वह भी ब्लैकमेलिंग के लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed