फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Younger brother stabbed to death in Delhi

भाई को इस बात पर दी मौत: बड़े भाई ने चाकू से किए कई वार, इसके बाद आरोपी पहुंचा अस्पताल, फिर जो बोला सुनकर सब हैरान

Tue, 26 Apr 2022 10:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Apr 2022 10:54 PM IST
सार

दिल्ली में शराब पीने की लत से परेशान होकर बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद वह अपने भाई को अस्पताल ले पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला की दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता था। चाकू भी आरोपी के पास से बरामद की गई है। 

विज्ञापन
Younger brother stabbed to death in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रणहौला इलाके में एक ठेकेदार ने अपने छोटे भाई की शराब पीने की लत से परेशान होकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद आरोपी खुद उसे अस्पताल लेकर गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा होने की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

आरोपी घायल अवस्था में भाई को लेकर पहुंचा अस्पताल
जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान बापरौला विहार निवासी सुजीत के रूप में हुई है। उसका कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। 23 अप्रैल की रात पुलिस को राममनोहर लोहिया अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। युवक की पहचान बापरौला विहार निवासी मंजीत के रूप में हुई। पुलिस को पता चला कि मंजीत को उसका बड़ा भाई सुजीत घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आया था। सुजीत ने पूछताछ में बताया कि घर पर उसका भाई घायल अवस्था में मिला था। उसके सीने में चाकू घोपा गया था। मृतक के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की पूछताछ में सामने आया पूरा मामला
पुलिस ने मंजीत के घर के आसपास रहने वालों से पूछताछ की। जिसमें लोगों ने उसके बड़े भाई पर हत्या करने का शक जताया। लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता था। शक के आधार पर पुलिस ने सुजीत को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने खुलासा किया कि वह अपने भाई के नियमित शराब पीने की आदत से नाराज था। इस बात को लेकर उनकी आपस में आए दिन कहासुनी हो जाती थी। वह काफी परेशान था, इसलिए उसने उसकी हत्या करने की साजिश रची। घटना वाली रात वह शराब पीकर घर आया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी के इस खुलासे के बाद सोमवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के बक्सर के रहने वाले दोनों भाई यहां रहते थे। मृतक वेल्डिंग करने का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed