{"_id":"7c0c8fbc43fb69b51c916ae0a15570a7","slug":"young-woman-working-at-home-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में काम करने गई युवती का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में काम करने गई युवती का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर अल्फा टू से बृहस्पतिवार को एक घर में काम करने गई युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। दोपहर में पिता के मोबाइल पर फोन कर किसी अज्ञात ने घर का काम कराने के लिए उसे बुलाया था। इसके बाद से युवती वापस नहीं आई। आरोपी का फोन भी बंद है। परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सेक्टर डेल्टा टू निवासी पीड़ित पिता की कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा टू में कपड़े प्रेस करने की दुकान है। वह पूरे दिन परिवार के साथ दुकान पर ही रहता है। पति-पत्नी कपड़े प्रेस करते हैं, जबकि उसकी 19 वर्षीय बेटी घरों में जाकर साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे सेक्टर के अलग-अलग घरों में काम करने के बाद वह वापस दुकान पर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। फोन उसकी मां ने उठाया था। बेटी को काम करने के लिए भेजने की बात पर मां ने उसे जाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
उसके बाद से युवती घर नहीं लौटी। जिस नंबर से फोन आया था, वह भी बंद है। युवती के वापस नहीं आने पर परेशान परिजनों ने कोतवाली में फोन करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों को शक है कि फोन करने वाले शख्स ने ही उनकी बेटी का अपहरण किया है। उनका कहना है कि जिस नंबर से फोन आया था, उसके बारे में उन्हें पता नहीं है।
मामला संदिग्ध लग रहा है। जिस नंबर से फोन आया था, वह फिलहाल बंद है। मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। लड़की जहां-जहां काम करने जाती थी, वहां भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही युवती को ढूंढ लिया जाएगा।
- अनिल प्रताप सिंह, प्रभारी-कासना कोतवाली