फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young woman missing in faridabad

शादी का झांसा दे युवती को भगाया

Sat, 28 Feb 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 28 Feb 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Young woman missing in faridabad

छांयसा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी बुधवार को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। युवती को ढूंढ रहे परिजनों को पता चला कि अटाली गांव निवासी सतीश शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ जयपुर ले गया है। एसएचओ छांयसा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक  और युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


आधा किलो गांजे के साथ धरा गया
खेड़ी पुल चौकी इंचार्ज ने शनिवार सुबह पिंकू को 550 ग्राम गांजे के साथ भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज एएसआई ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि पिंकू बाहर से गांजा लाकर पुड़िये बनाकर कॉलोनी में बेचने जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


48 घंटे के अंदर दिया गया वारदात को अंजाम
बेखौफ चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए 48 घंटे में चार घरों से तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और नगदी पार कर दी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-23 निवासी उमेश कुंडू शुक्रवार की शाम परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुसे चोर उनके घर से 49,000 रुपये नगद और करीब इतनी कीमत का गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। उन्होंने मुजेसर थाने में केस दर्ज कराया है।

शुक्रवार को ही चोरों ने सेक्टर-29 निवासी कुंदनलाल के घर से नल की कीमती टोंटी और पाइप रिंच चोरी कर लिए। उन्होंने मोहल्ले के ही आशीष के खिलाफ चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सेक्टर-31 पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी अनुज नागपाल बृहस्पतिवार की शाम परिवार के साथ घूमने गए थे।

इस दौरान घर की खिड़की तोड़ कर घुसे चोर उनके घर से डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर और 15,000 रुपये नगद निकाल ले गए। वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उनकी शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डबुआ कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार बुधवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। बृहस्पतिवार को वापस लौटे तो पता घर का मुख्य दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा हुआ पाया।


दिनेश कुमार के मुताबिक चोर उनके घर से कंप्यूटर, मोबाइल सहित 50,000 रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए। एसएचओ सारन ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed