{"_id":"50c6afe534857e1b91e346bd9a0ea53e","slug":"young-woman-missing-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे युवती को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा दे युवती को भगाया
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 28 Feb 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छांयसा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी बुधवार को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। युवती को ढूंढ रहे परिजनों को पता चला कि अटाली गांव निवासी सतीश शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथ जयपुर ले गया है। एसएचओ छांयसा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक और युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आधा किलो गांजे के साथ धरा गया
खेड़ी पुल चौकी इंचार्ज ने शनिवार सुबह पिंकू को 550 ग्राम गांजे के साथ भारत कॉलोनी से गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज एएसआई ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि पिंकू बाहर से गांजा लाकर पुड़िये बनाकर कॉलोनी में बेचने जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
48 घंटे के अंदर दिया गया वारदात को अंजाम
बेखौफ चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए 48 घंटे में चार घरों से तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और नगदी पार कर दी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-23 निवासी उमेश कुंडू शुक्रवार की शाम परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुसे चोर उनके घर से 49,000 रुपये नगद और करीब इतनी कीमत का गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। उन्होंने मुजेसर थाने में केस दर्ज कराया है।
शुक्रवार को ही चोरों ने सेक्टर-29 निवासी कुंदनलाल के घर से नल की कीमती टोंटी और पाइप रिंच चोरी कर लिए। उन्होंने मोहल्ले के ही आशीष के खिलाफ चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेक्टर-31 पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी अनुज नागपाल बृहस्पतिवार की शाम परिवार के साथ घूमने गए थे।
इस दौरान घर की खिड़की तोड़ कर घुसे चोर उनके घर से डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर और 15,000 रुपये नगद निकाल ले गए। वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उनकी शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डबुआ कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार बुधवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। बृहस्पतिवार को वापस लौटे तो पता घर का मुख्य दरवाजा खुला और अंदर सामान बिखरा हुआ पाया।
दिनेश कुमार के मुताबिक चोर उनके घर से कंप्यूटर, मोबाइल सहित 50,000 रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए। एसएचओ सारन ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।