फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young woman dies as roller coaster breaks down in Delhi's water park

Accidental Death : वाटर पार्क में रोलर कोस्टर टूटने से युवती की मौत, फन एंड फूड विलेज पर लापरवाही का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 02:35 AM IST
सार

प्रियंका के परिवार वाले और मंगेतर ने फन एंड फूड विलेज पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मंगेतर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Young woman dies as roller coaster breaks down in Delhi's water park
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कापसहेड़ा इलाके में बृहस्पतिवार शाम फन एंड फूड विलेज वाटर पार्क में रोलर कोस्टर (झूला) का स्टैंड टूटने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त प्रियंका के रूप में हुई है। वह अपने मंगेतर निखिल के साथ घूमने गई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रियंका के परिवार वाले और मंगेतर ने फन एंड फूड विलेज पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मंगेतर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रियंका परिवार के साथ चाणक्यपुरी स्थित सर्वेंट क्वाॅर्टर में रहती थी। परिवार में पिता ज्योति रावत, मां अनिता, बड़ी बहन गीतांजलि और एक भाई मोहित है। प्रियंका इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी, जबकि पिता एक आईपीएस अधिकारी के यहां कुक हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को अस्पताल में एक युवती की मौत होने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि युवती कापसहेड़ा स्थित फन एंड फूड विलेज में लगे झूले से गिरकर घायल हो गई थी। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके बाद पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप-वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे
हादसे का शिकार हुई प्रियंका के मंगेतर निखिल ने वाटर पार्क वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। निखिल ने बताया कि वह परिवार के साथ नजफगढ़ स्थित श्याम विहार फेज-1 में रहता है। वह साइप्रस देश में कुक है। वह आठ मार्च को साइप्रस से भारत आया था। दिल्ली आने के बाद वह मंगेतर प्रियंका से मिलने आया। उनकी फरवरी 2026 में शादी होने वाली थी। शनिवार को उसकी वापसी की फ्लाइट थी।


यह भी पढ़ें : दिल्ली में खूनी संघर्ष : रंगदारी मांगने पर बदमाश से भिड़ गया युवक, चाकू से हमले में दोनों की मौत

बृहस्पतिवार को दोनों वाटर पार्क पहुंचे। शाम करीब छह बजे वह दोनों रोलर कोस्टर पर राइड के लिए पहुंचे। राइड के दौरान दोनों आसपास बैठे थे। झूले के ऊपर जाने के दौरान उसने आंखें बंद कर ली। निखिल के अनुसार, झूले में बैठे 15 सेकेंड ही हुए थे, तभी उसे शोर सुनाई दिया कि लड़की गिर गई है। जब उसने आंखें खोली तो देखा प्रियंका नीचे गिरी थी। उसके बाद प्रियंका को वाटर पार्क के कर्मचारी एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। बाद में मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। निखिल का आरोप है कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed