{"_id":"69a6ffcd382b2880930fbde1","slug":"young-men-and-women-created-ruckus-and-vandalized-mcds-hindu-rao-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126425-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी के हिंदूराव अस्पताल में युवक-युवतियों ने किया हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी के हिंदूराव अस्पताल में युवक-युवतियों ने किया हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के सबसे बड़े अस्पताल हिंदूराव अस्पताल की कैजुअल्टी में मंगलवार तड़के जमकर हंगामा हुआ। यहां तीन युवतियां और एक युवक नशे की हालत में इलाज के लिए पहुंचे थे। ड्यूटी स्टाफ ने जब उनसे मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) की औपचारिकताएं पूरी करने को कहा तो वे भड़क गए। अस्पताल कर्मचारियों ने कहा कि चारों युवक-युवतियां शराब के नशे में थे। जैसे ही उनसे एमएलसी के लिए आवश्यक जानकारी मांगी गई, वे गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई व तोड़फोड़ शुरू हो गई। रात का समय होने और सीमित स्टाफ की मौजूदगी के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। शोर-शराबे से अन्य मरीज और उनके परिजन घबरा गए। कुछ देर के लिए कैजुअल्टी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हंगामे के दौरान आरोपियों ने कैजुअल्टी में रखा डेस्कटॉप कंप्यूटर, वाईफाई राउटर और टेलीफोन तोड़ दिए। इससे अस्पताल का एमएलसी सिस्टम पूरी तरह ठप हो गया। ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सिस्टम बंद होने से अन्य गंभीर मरीजों की कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हुई।