फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man who went out to buy ice cream dies in road accident

Delhi: आइसक्रीम खरीदने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे का अस्पताल में चल रहा इलाज; केस दर्ज

Tue, 02 Jan 2024 04:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Jan 2024 04:57 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के 4.30 बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर तीन के लालबत्ती के पास स्कूटी सवार दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर एक युवक घायल अवस्था में मिला। पास ही एक स्कूटी क्षतिग्रस्त पड़ी थी।

विज्ञापन
Young man who went out to buy ice cream dies in road accident
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नॉर्थ इलाके में रात में पार्टी करने के बाद तड़के स्कूटी से आइसक्रीम खरीदने निकले दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। एक स्कूटी सवार ने अपने दोस्त के साथ सड़क पर पड़े गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी से गिर जाने की वजह से वह उसे वहीं छोड़कर चला गया।

विज्ञापन


पुलिस घायलों को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि आर्यन का इलाज चल रहा है। पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के 4.30 बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर तीन के लालबत्ती के पास स्कूटी सवार दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर एक युवक घायल अवस्था में मिला। पास ही एक स्कूटी क्षतिग्रस्त पड़ी थी। पुलिस ने घायल युवक आर्यन (22) को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसी दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक युवक के शव के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची। जहां मोहन गार्डन निवासी रोहित कुमार (27) घायल अवस्था में मिला। पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई चश्मदीद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि रोहित गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था। वह दोस्तों के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता था। रात में उन लोगों ने नए साल को लेकर पार्टी की थी। उसके बाद वह मूलत: शेखपुरा कॉलोनी, अलीगंज, विकास नगर लखनऊ निवासी आर्यन के साथ सोमवार तड़के आइसक्रीम खरीदने स्कूटी से जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed