{"_id":"673580e0acc774ba0a0d959d","slug":"young-man-was-stabbed-to-death-in-moti-nagar-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार, शादी और मर्डर तक: दिल्ली में राजा बाबू की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदा, ससुराल पर शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार, शादी और मर्डर तक: दिल्ली में राजा बाबू की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदा, ससुराल पर शक की सुई
Thu, 14 Nov 2024 10:22 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:22 AM IST
सार
दिल्ली के मोती नगर इलाके में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मोती नगर इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त राजा बाबू के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने घर के पास उस पर चाकू से हमला किया। मृतक के पिता गंगाराम ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक, उसके बेटे ने पड़ोस में रहे वाली एक लड़की से उसके परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ एक साल पहले शादी कर ली थी। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा हुआ, लेकिन दोनों पक्षों ने कभी भी झगड़े की शिकायत थाने में नहीं की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन