फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was stabbed to death in Ghaziabad

Ghaziabad: विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों के साथ आया था अरशद

Fri, 02 Aug 2024 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Aug 2024 06:53 PM IST
सार

गाजियाबाद में एक युवक ने अरशद नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
young man was stabbed to death in Ghaziabad
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार जैन कॉलोनी में विवाद के पास एक युवक ने अरशद (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अरशद अपने साथियों के बुलाने पर घटनास्थल पर आया था। अरशद के दोस्त का आरोपी के साथ झगड़ा चल रहा था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद डीसीपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


अशोक विहार साहिल सिटी कॉलोनी में अरशद (20) पुत्र इरफान परिवार के साथ रहते थे। अरशद खराद की मशीन का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे अरशद को उसके दोस्तों ने फोन करके जैन कॉलोनी बुलाया। अरशद अपने दोस्तों के साथ जैन कॉलोनी पहुंचा। यहां उनका असलम के साथ झगड़ा हुआ। असलम का अरशद के दोस्त के साथ पहले से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


विवाद के चलते फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद असलम ने चाकू से अरशद पर हमला कर दिया। अरशद के पेट में चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed