फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was stabbed to death for refusing to play song brother had gone to meet sister

होली पर पसरा मातम: राजधानी में कहीं किराये के 100 रुपये के लिए तो कहीं गाने बजाने पर हत्या, खूनी वारदातों से दहली दिल्ली

Sun, 20 Mar 2022 05:08 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 05:08 AM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अशोक पार्क निवासी मनोज (22) और घायल की पहचान उसके छोटे भाई लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। आरोपियों की पहचान मिथुन, टीलजू, विजेंद्र, गरीबन, राजकुमार और रविंद्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन
young man was stabbed to death for refusing to play song brother had gone to meet sister
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में गाना बजाने से मना करने पर बहन के पड़ोसियों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की बहन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अशोक पार्क निवासी मनोज (22) और घायल की पहचान उसके छोटे भाई लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। आरोपियों की पहचान मिथुन, टीलजू, विजेंद्र, गरीबन, राजकुमार और रविंद्र के रूप में हुई है।

विज्ञापन


होली के दिन मनोज और लक्ष्मी प्रसाद मनोहर पार्क में रहने वाली अपनी बहन खुशबू और बहनोई पुतन से मिलने गए थे। दोपहर डेढ़ बजे लक्ष्मी प्रसाद बहन से मिलकर घर जा रहा था। कुछ देर बाद खुशबू और मनोज को दूसरी मंजिल से हंगामे की आवाज सुनाई दी। वह वहां पहुंचे तो दूसरी मंजिल पर रहने वाले छह किराएदार लक्ष्मी प्रसाद को पीट रहे हैं। उसके सिर से खून निकल रहा था। मनोज अपने भाई को बचाने के लिए वहां पहुंचा। आरोपियों ने दोनों भाइयों को कमरे के अंदर खींच लिया और उनकी पिटाई करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने मनोज के सीने पर चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही मनोज अचेत हो गया।
विज्ञापन


खुशबू के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए और दोनों भाइयों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने खुशबू के बयान पर मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि होली के दौरान वह अपने कमरे में तेज आवाज में गाना सुन रहे थे। लक्ष्मी प्रसाद ने उनके कमरे में जाकर गाना बंद करने के लिए कहा। इस बात पर गुस्से में आकर उन्होंने लक्ष्मी प्रसाद की पिटाई कर दी और बचाव में आए मनोज पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी टच करने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
नारायणा इलाके में शुक्रवार रात स्कूटी टच करने को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोस्तों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों के बयान पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील अहमद, धमेन्द्र, उसके दो बेटे सचिन और रामानुज और एक नाबालिग के रूप में हुई है। शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस को नारायणा के पीवीआर के पास चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। घायल युवक को उसके दोस्त पास के अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि युवक को मृत घोषित कर दिया गया है।

रेलवे कर्मचारी की पेचकस घोंपकर हत्या
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में बीच बचाव करा रहे रेलवे कर्मचारी की पेचकस के दर्जनभर से अधिक वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राम बहादुर (35) के रूप में हुई है। हमले के दौरान राम बहादुर का जानकार प्रिंस व दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद राम बहादुर का शव परिवार के हवाले कर दिया है।

किराए के सौ रुपये मांगने पर ऑटो चालक की हत्या
डाबड़ी इलाके में ऑटो के सौ रुपये किराए को लेकर हुए विवाद में एक बदमाश ने चालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हत्यारा मौके से फरार हो गया। लेकिन घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्यारा कैद हो गया। जिसकी पहचान कर पुलिस ने हत्यारा को घटना के 12 घंटे के बाद ही दबोच लिया। हत्यारा पर पहले से हत्या का प्रयास का एक मामला दर्ज है और परिवार वालों ने उसे बेदखल कर रखा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान महावीर एंक्लेव, पालम निवासी विक्रम कुमार झा (35) के रूप में हुई है। बुधवार देर रात करीब पौने एक बजे पुलिस को पालम फ्लाई ओवर के पास एक ऑटो चालक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस घायल चालक को लेकर पास के अस्पताल गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान कवि नगर, शाहदरा निवासी वेदराम(47) के रूप में हुई। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 

होली खेलने को लेकर विवाद में कई जख्मी
रंगों का त्योहार होली खुशियां और मोहब्बत का पैगाम लेकर आता है। लेकिन इसमें भी कुछ लोग झगड़े के कारण ढूंढ ही लेते हैं। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगह हुई वारदातों के दौरान किसी को छत से फेंक दिया गया तो किसी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। महज गुब्बारा मारने पर एक परिवार के आधा दर्जन लोगों की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शास्त्री पार्क इलाके में संजीव गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से चालक हैं। होली के दिन उनके बच्चे घर की छत पर होली खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों का पड़ोसी सोनू जैन के बच्चों से विवाद हो गया। संजीव बीच बचाव कराने पहुंचे तो सोनू उनसे झगड़ा करने लगे। शाम को दोनों परिवारों की महिलाएं आपस में उलझ गई। आरोप है कि सोनू जैन के परिजनों ने संजीव की बुरी तरह पिटाई कर पहली मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया है। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं एक अन्य मामले में शुक्रवार को होली के दिन मधु विहार के चंदर विहार में कुछ लोगों ने सोनू और ललित नामक दो युवकों के पेट में चाकू घोंप दिया।

रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या 
बुद्ध विहार इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में दो किशोरों को पकड़ लिया है। शुरुआती पूछताछ में रंजिश की वजह से हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मकान नंबर-54 नवीन विहार बेगमपुर निवासी आमिर के रूप में हुई है। पुलिस को शुक्रवार रात बुद्ध विहार इलाके में युवक के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस युवक को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

संपति विवाद में मां को मार डाला 
बिंदापुर इलाके में संपत्ति विवाद में मां-बेटे के बीच हाथापाई में 65 वर्षीय मां की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला के सिर में चोट लगी थी। उसे पास के अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है। मृत महिला की शिनाख्त सेवक पार्क निवासी अंगूरी देवी (65) के रूप में हुई है। 17 मार्च को पुलिस को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से अंगूरी देवी को घायल अवस्था में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि महिला के सिर में गंभीर चोट है और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed