{"_id":"6578abab2f54d9a4f90ea0c5","slug":"young-man-was-doing-stunts-by-hanging-from-a-speeding-auto-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा स्टंट: तेज रफ्तार ऑटो से लटक स्टंटबाजी कर रहा था युवक, साइकिल सवार से जा टकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा स्टंट: तेज रफ्तार ऑटो से लटक स्टंटबाजी कर रहा था युवक, साइकिल सवार से जा टकराया
Wed, 13 Dec 2023 12:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:22 AM IST
सार
साइकिल सवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। वीडियो संज्ञान में आने के बाद वजीराबाद थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुआ हादसा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से स्टंट करने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें तेज रफ्तार ऑटो पर सवार एक युवक लटककर जाते हुए दिख रहा है। इस दौरान एक साइकिल सवार भी उससे टकराकर घायल हो गया। साइकिल सवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। वीडियो संज्ञान में आने के बाद वजीराबाद थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायल साइकिल सवार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, वीडियो के जरिये ऑटो की तलाश की जा रही है। वायरल वीडियो बाइक सवार के हेलमेट में लगे कैमरे से बना हुआ है। बाइक सवार सिग्नेचर ब्रिज पर जा रहा था। उसके आगे चल रहे ऑटो पर युवक लटककर बगल से गुजरने वाले वाहनों पर हाथ मार रहा था।
विज्ञापन
इस बीच युवक आगे चल रहे एक साइकिल सवार से टकरा गया।आसपास मौजूद लोगों ने मामूली रूप से घायल साइकिल सवार को उठाया। उतरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन