फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man was beaten to death with sticks and hammers in North-East Delhi

दिल्ली में खुलेआम गुंडागर्दी: हफ्ता वसूली का विरोध करने पर युवक की हथौड़े पीट-पीटकर

Wed, 04 Sep 2024 10:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 10:56 PM IST
सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर स्थित अमर कालोनी की वारदात है। जहां पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने मृतक प्राइवेट पार्क में डंडे से प्रहार किया। फिलहाल, पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
young man was beaten to death with sticks and hammers in North-East Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में जबरन वसूली के आरोप में एक युवक की लाठी-डंडों और हथौड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त सोनी कटारिया (28) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पिटाई करने के बाद आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पाकर करते हुए सोनी के प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग में डंडा घुसा दिया) पर प्रहार किया।
विज्ञापन


दरअसल सोनी का दोस्त काले एरिया में अवैध पार्किंग चलाता है। आरोप है कि एरिया का बदमाश विवेक उर्फ भूरी काले की पार्किंग से वसूली करता था। सोनी ने इसका विरोध किया तो इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपी सचिन शर्मा, देवेश शर्मा, अश्वनी शर्मा और किन्नर अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


विवेक उर्फ भूरी और उसके साथी धीरज शर्मा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनी का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनी अपने परिवार के साथ ज्योति नगर की अमर कालोनी में रहते थे। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई हैं। सोनी फिलहाल अविवाहित थे। परिजनों ने बताया कि वह शिक्षा मंत्रालय में अस्थायी कर्मचारी के रूप में नौकरी कर रहे थे। इनका दोस्त काले अमर कालोनी में अवैध पार्किंग चलाता है।

एक सितंबर को काले का जन्मदिन था। उसने पार्किंग में एक पार्टी रखी थी, जिसमें काले का दोस्त सोनी व अनूप शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान तीनों ने शराब पी। आरोप है कि काले ने अपने दोस्तों को बताया कि ज्योति नगर थाने का घोषित बदमाश विवेक उर्फ भूरी उससे जबरन वसूली कर रहा है। वसूली न देने पर पार्किंग बंद करवाने की धमकी देता है।

यह बात सुनकर सोनी को गुस्सा आ गया और उसने विवेक को गालियां देना शुरू कर दी। यह बात कुछ ही देर बाद विवेक को पता चल गई। आरोप है कि वह अपने पांच साथियों के साथ पार्किंग पर पहुंच गया। उस समय अनूप और सोनी बाइक से घर लौट रहे थे। आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया।

अनूप तो वहां से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों व हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे से प्रहार किया। इसके बाद आरोपी सोनी को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। सोनी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।


सोनी की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर चार आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी समेत बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। सोनी की मौत के बाद परिजनों में खासा रोष है। वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed