{"_id":"5ca41585bdec22146d707eb3","slug":"young-man-tried-to-kill-minor-girlfriend-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घुमाने के बहाने ले जाकर बीच सड़क पर रेत डाला नाबालिग प्रेमिका का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमाने के बहाने ले जाकर बीच सड़क पर रेत डाला नाबालिग प्रेमिका का गला
Wed, 03 Apr 2019 12:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में एक युवक ने घुमाने के बहाने ले जाकर बीच सड़क पर अपनी नाबालिग प्रेमिका का गला रेत दिया और फरार हो गया। शक की वजह से उसने यह वारदात की।
खून से लथपथ 17 वर्षीय किशोरी काफी देर सड़क पर पड़ी रही। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। इस बीच, कांति नगर में ही रहने वाली किशोरी की बहन भी वहां आ गई। किशोरी को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने उसके बयान पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी शेषनाथ की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी प्रेम नगर लोनी में माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ रहती है। इसकी बड़ी बहन फर्श बाजार इलाके के कांति नगर में रहती है।
विज्ञापन
करीब तीन साल से किशोरी की शेषनाथ से दोस्ती थी। वह अक्सर बाइक पर उसके साथ घूमने जाती थी। रविवार शाम भी वह शेषनाथ के साथ घूमने निकली थी। शेषनाथ किशोरी को कांति नगर चर्च कब्रिस्तान के पास ले आया।

यहां सड़क पर ही वह किशोरी से झगड़ा करने लगा। वह आरोप लगा रहा था कि उसकी किसी अन्य युवक से भी दोस्ती है और वह उसके साथ भी घूमने जाती है। किशोरी के मना करने पर वह उसे सबक सिखाने की बात करने लगा।
बातचीत के दौरान ही शेषनाथ ने जेब से धारदार हथियार निकाला और किशोरी का गला रेत दिया। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। शेषनाथ बाइक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।
इस बीच पहुंची किशोरी की बहन उसे पुलिस की मदद से जीटीबी अस्पताल ले गई। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद सोमवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।