फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man stabbed to death while sitting with a woman in a park; woman injured.

Delhi NCR News: पार्क में महिला संग बैठे युवक की चाकू मारकर हत्या, महिला को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
नोट: खबर मैनपुरी, एटा, यूपी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन

-उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर स्थित अशोक विहार की वारदात, हमला करने के बाद 3-4 लड़कों का समूह मौके से भागा, पुलिस ने देर शाम एक नाबालिग को दबोचा
-छेड़छाड़, रंजिश या प्रेम प्रसंग हमले की वजह फिलहाल साफ नहीं, पुलिस कर रही छानबीन
नाबालिग से पूछताछ कर रही पुलिस, महिला का आरोप छेड़छाड़ कर रहे थे लड़के, विरोध करने पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में बुधवार दोपहर पार्क में महिला मित्र के साथ बैठे एक युवक की 3-4 लड़कों ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान आरोपियों ने महिला पर भी चाकू से हमला किया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। पार्क के गार्ड्स राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गए।
अस्पताल में मैनपुरी, एटा, यूपी निवासी सुनील (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवकी (26) की हालत गंभीर बनी है। दरअसल देवकी पहले से शादीशुदा है। वह पार्क में दोस्त सुनील से मिलने के लिए आई थी। देवकी ने आरोप लगाया कि लड़कों का समूह उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध पर दोनों पर हमला हुआ। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि हमले की वजह अभी साफ नहीं है, प्रेम प्रसंग, रंजिश या छेड़छाड़ किस वजह से हमला हुआ। इसकी पड़ताल की जा रही है। देर शाम पुलिस ने हत्या का केस कर एक नाबालिग को दबोचा। पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर हमले की वजह और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि देवकी परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति पवन के अलावा एक बच्चा है। पति का अपना कारोबार है। बुधवार दोपहर को देवकी अपने दोस्त सुनील से मिलने के लिए खिम्मन सिंह पार्क, अशोक विहार आई थी। सुनील मैनपुरी से देवकी से मिलने आया हुआ था। इस बीच दोपहर करीब 3.15 बजे तीन-चार लड़कों का समूह वहां पहुंचा। अंदर पहुंचकर लड़के देवकी और सुनील से उलझने लगे। कहासुनी के दौरान अचानक एक युवक ने चाकू निकालकर देवकी और सुनील पर हमला कर दिया। आरोपी ने सुनील की गर्दन, सीने, पेट और सिर में कई चाकू मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article