{"_id":"65d765e14e8dc898980389b5","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-drunken-fight-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशे में हुए झगड़े में युवक की चाकू घोंप कर हत्या, पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशे में हुए झगड़े में युवक की चाकू घोंप कर हत्या, पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा
Thu, 22 Feb 2024 08:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Feb 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीडि़त को 3 से 4 चाकू मारें। राज पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और एक नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम के अनुसार राज पार्क में बैंक ऑफ बड़ौदा, लोहा बाजार वाली गली, डेरा वाला बाग, झुग्गी आश्रम के पास दो लड़कों के द्वारा सुल्तान पुरी निवासी मनोज उर्फ मोनू(30) पुत्र राम रतन को चाकू मारकर घायल करने की पीसीआर कॉल 21 फरवरी को रात 9.30 बजे मिली थी। आरोपियों ने पीडि़त को छाती व पेट पर तीन से चार चाकू मारे। राज पार्क थानाध्यक्ष ललित कुमार जांच अधिकारी एसआई बीर सिंह के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पता लगा कि पीडि़त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह ६.४६ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घायल मनोज उर्फ मोनू की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। केस में हत्या की धारा जोड़कर थानाध्यक्ष ललित कुमार की देखरेख में एसआई बीर सिंह, एसआई नीरज, हवलदार दानवीर व सुनील की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पीडि़त के पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जब वह अपने बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी दीपक (उनके बेटे के दोस्त) ने उन्हें बताया कि दीपू और उसके दो-तीन दोस्तों ने मनोज उर्फ मोनू को चाकू मार दिया। इंस्पेक्टर ललित कुमार की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बृहस्पतिवार शाम को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से दो चाकू मिले हैं।
विज्ञापन