{"_id":"658eef49995be24578032023","slug":"young-man-stabbed-for-protesting-against-snatching-of-phone-in-delhi-2023-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठंड में छपटमार गैंग एक्टिव: फोन छीनने का किया विरोध तो बदमाशो ने चाकू से किया हमला, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में छपटमार गैंग एक्टिव: फोन छीनने का किया विरोध तो बदमाशो ने चाकू से किया हमला, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
Fri, 29 Dec 2023 09:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:41 PM IST
सार
Delhi Crime: जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास फोन छीनने का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेंद्र पार्क इलाके में मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक के सीने में चाकू मार दिया। घायल युवक की पहचान शुभम (18) के रूप में हुई है। युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने उसके दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शुभम गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में काम करता है। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक को बदमाशों ने चाकू मार दिया है।
विज्ञापन
साथी अनिल ने बताया जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश उससे मोबाइल फोन छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने अनिल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन