फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man slipped and fell on the track while boarding a moving train, body cut into pieces

दर्दनाक: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रैक पर गिरा युवक, शरीर के हुए दो टुकड़े; मची चीख-पुकार

Tue, 10 Sep 2024 06:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Sep 2024 06:14 AM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक फिसलकर ट्रैक पर गिर गया। जब तक ट्रेन को रोका गया तब तक वह कुछ दूर तक घिसटता चला गया। पहिया चढ़ने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

विज्ञापन
Young man slipped and fell on the track while boarding a moving train, body cut into pieces
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक फिसलकर ट्रैक पर गिर गया। जब तक ट्रेन को रोका गया तब तक वह कुछ दूर तक घिसटता चला गया। पहिया चढ़ने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस रविवार दोपहर पौने तीन बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। एक युवक जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच वाली जगह से ट्रैक पर गिर गया। वह कुछ दूर तक घिसटता चला गया। इस बीच जनरल कोच में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और चेन खींचकर ट्रेन रोकी, लेकिन तब तक युवक का शरीर ट्रैक के बीच आ गया। उसके कमर के ऊपर से ट्रेन का पहिया गुजर गया, जिससे शरीर के दो टुकड़े हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रेन को वहां से रवाना किया। पुलिस ने छानबीन कर युवक के शव को कब्जे में ले लिया। जिस जगह पर युवक का शव मिला, उससे कुछ दूरी पर उसका एक बैग मिला। बैग में पैंट, शर्ट और एक गमछा मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वह अकेला था और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था।


जहां हादसा हुआ, वहां कोई कैमरा नहीं
पुलिस के मुताबिक, जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 27 साल है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। अधिकारी ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है। उसकी पहचान के लिए पुलिस ने दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों की पुलिस को जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed