फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man murdered in a quarrel between two parties over a girl in Delhi s Rajapark

दोस्ती में गंवाई जान: लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते दो पक्षों में हुआ झगड़ा, मित्र का पक्ष लिया तो मार डाला

Tue, 23 Aug 2022 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Aug 2022 10:22 PM IST
सार

लड़की से दोस्ती को लेकर मृतक के दोस्त के साथ आरोपियों का झगड़ा हुआ था। इस दौरान मृतक ने एक हमलावर को पत्थर मार दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
young man murdered in a quarrel between two parties over a girl in Delhi s Rajapark
knife चाकू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के राजपार्क में हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। मामला लड़की से प्रेम प्रसंग के विवाद से जुड़ा हुआ है। लड़की से दोस्ती को लेकर मृतक के दोस्त के साथ आरोपियों का झगड़ा हुआ था। इस दौरान मृतक ने एक हमलावर को पत्थर मार दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब सवा ग्यारह बजे टीयू ब्लॉक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली। छानबीन में पता चला कि कृष्णा पर आर ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी प्रशांत और संजीव ने अपने दो साथी के साथ मिलकर चाकू से हमला किया है। कृष्णा के बचाव करने के दौरान एक राहगीर सुनील भी चाकू लगने से घायल हो गया। पुलिस ने अगले दिन प्रशांत और उसके दो साथी मंगोलपुरी निवासी अभिषेक और दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं। प्रशांत को पता चला कि उसकी प्रेमिका का रवि के साथ संबंध हैं। कृष्णा रवि का दोस्त था। रविवार को कृष्णा के जन्मदिन पर वह और उसके दोस्त पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान प्रशांत अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। प्रशांत का रवि से लड़की को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कृष्णा ने अपने दोस्त का पक्ष लेते हुए एक आरोपी को पत्थर मार दिया। इससे गुस्साए प्रशांत के साथ आए संजीव ने कृष्णा के सीने में चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि संजीव फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed