फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man murder in faridabad

दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश में पांच-छह युवकों ने उतारा मौत के घाट

Fri, 19 Jul 2019 07:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
young man murder in faridabad
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित टैगोर अकादमी स्कूल के पास शुक्रवार दिनदहाड़े छह हमलावरों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। सेक्टर-सात थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की दो टीमें मौके मामले की जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। एक दैनिक समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट भूदत्त कॉलोनी निवासी संजय शर्मा का 18 वर्षीय बेटा विनय शर्मा शुक्रवार दोपहर किसी काम से सेक्टर-तीन गया था। 
विज्ञापन


विनय स्कूटी पर सवार था। जब वह टैगोर अकादमी स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइकों पर आए 5-6 लड़कों ने उसे घेर लिया और पीटने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने चाकू से उस पर वार किए। आरोपियों ने विनय के सिर सहित शरीर में चाकू से पांच-छह वार किए, जिस पर विनय वहीं गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाहर झगड़ा होने की सूचना मिलने पर सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने गंभीर हालत में विनय को सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

संजय शर्मा ने बताया कि भीकम कॉलोनी निवासी दीपक ठाकुर, हर्ष ठाकुर, रोशन नागर, सुंदर नागर, बूचा नागर व अनिकेत नागर का उनके बेटे विनय के साथ करीब एक साल पहले झगड़ा हुआ था। उस मामले में उनका समझौता भी हो गया था।

 इसके बावजूद आरोपी उनके बेटे से रंजिश रखे हुए थे। विनय ने पहले भी एक-दो बार उन्हें बताया था कि आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी है, मगर बच्चों की लड़ाई समझकर उन्होंने उस पर गौर नहीं किया। शुक्रवार को आरोपियों ने मौका मिलने पर विनय को घेर कर उस पर हमला कर दिया। 

सूचना मिलने पर एसीपी बल्लभगढ़ जयवीर सिंह राठी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच डीएलएफ और सेक्टर-65 की टीम के अलावा सेक्टर-सात थाने की भी टीम जुटी हुई है। पुलिस स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed