{"_id":"bc6fb537bc3464f32dcfa44c0f5cfae1","slug":"young-man-molesting-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 की किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 की किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सिटी थाना क्षेत्र में 16 साल की एक किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला टीटू वहां आ गया। उसने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। किशोरी के शोर मचाने पर बाहर खेल रहे उसके दोनों भाई घर के अंदर आ गए। एक भाई ने आरोपी का विरोध किया।
विज्ञापन
जबकि दूसरे ने माता-पिता को घटना की सूचना दी। पीड़िता के परिजनों को मौके पर आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन