फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man lied to girl at time of relationship now sending obscene messages In Ghaziabad s Nandgram

युवती की आपबीती: रिश्ते के समय युवक ने खुद का करोड़ों का कारोबार बताया, हकीकत जान सबके पैरों तले खिसकी जमीन

Mon, 31 Jul 2023 11:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 31 Jul 2023 11:19 PM IST
सार

युवती का कहना है कि गुरुग्राम के इस्लामपुर निवासी ललित के साथ उनका रिश्ता होने की बात चल रही थी। ललित ने खुद का करोड़ों का कारोबार बताया था।

विज्ञापन
Young man lied to girl at time of relationship now sending obscene messages In Ghaziabad s Nandgram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में झूठ बोलकर रिश्ता करने और सच्चाई पता चलने पर युवती ने शादी करने से इनकार किया तो उसे अश्लील मैसेज भेजने और धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने परेशान होकर नंदग्राम थाने में ललित ठाकरान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

युवती का कहना है कि गुरुग्राम के इस्लामपुर निवासी ललित के साथ उनका रिश्ता होने की बात चल रही थी। ललित ने खुद का करोड़ों का कारोबार बताया था। बातचीत के कुछ दिन बाद पता चला कि उसका कोई कारोबार नहीं है और वह शराबी है। इस पर उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह उन्हें फोन करके ब्लैकमेल करने लगा और शादी करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और वीडियो कॉल करके अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। कई बार नंबर बदला तो कहीं से नंबर लेकर उन्हें लगातार परेशान करने लगा। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed