{"_id":"314debd808859d7b7b0cf01663068bfa","slug":"young-man-killed-in-palwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉड से सिर पर मारा, अस्पताल में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉड से सिर पर मारा, अस्पताल में हो गई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 06 May 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल में आपसी झगड़े में घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना गांव दुधौला स्थित एक कंपनी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसेे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ा गांव निवासी मनोज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई संजय (24) बघौला स्थित भगवती कंपनी में काम करता था। तीन मई को संजय कंपनी का माल छोड़ने दुधौला गांव स्थित एसीई कंपनी के सेकेंड प्लांट में गया था। वहां संजय का कंपनी के कर्मचारी अहरवां निवासी मुकेश से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
झगडे़ में मुकेश ने संजय को लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में संजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान चार मई को संजय की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मामले की जांच कर रहे धतीर चौकी प्रभारी दुलीचंद ने बताया कि मृतक के भाई मनोज के बयान पर आरोपी मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।