फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man killed his friend while talking to his wife on phone

पत्नी, शक और हत्या: दोस्त करता था बीवी से बात, गुस्से में युवक ने की हत्या... घर जाकर खून सने कपड़े धोकर नहाया

Mon, 29 Apr 2024 08:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Apr 2024 08:23 PM IST
सार

आरोपी की पहचान गुलाब झा उर्फ मुन्ना (39) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से मृतक का मोबाइल और वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
Young man killed his friend while talking to his wife on phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोन पर पत्नी से दोस्त का बात करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले ईंट से उसके सिर पर हमला किया। बाद में शराब की टूटी हुई बोतल से दोस्त का गला रेत दिया। पुलिस ने कोतवाली इलाके में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक मनोज कुमार गुप्ता उर्फ प्रदीप (28) के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलाब झा उर्फ मुन्ना (39) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से मनोज का मोबाइल और वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि शनिवार दोपहर को लाजपत राय मार्केट में दुकान नंबर-465 की छत पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। युवक के सिर पर चोट के अलावा उसका गला भी रेता हुआ था। शव के पास एक शराब की बोतल के अलावा कुछ गिलास बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की उस समय पहचान नहीं हो पाई थी। शाम के समय मृतक की पहचान जीरो पुश्ता, सोनिया विहार निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। मनोज ओल्ड लाजपत राय मार्केट में कार्टून पैकिंग का काम करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।

विज्ञापन

इस दौरान टीम ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। छानबीन के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई। आरोपी मनोज का ही दोस्त था। पुलिस ने छापेमारी के बाद आरोपी को साढ़े चार पुश्ता स्थित उसके घर से दबोच लिया। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में वह टूट गया।

आरोपी ने बताया कि मनोज उसका दोस्त था। दोनों एक साथ ही पैकिंग का काम करते थे। मनोज गुलाब की पत्नी को अक्सर फोन कर उससे बातचीत करता था। यह बाद उसे पसंद नहीं थी। शुक्रवार रात को मनोज और गुलाब मार्केट में दुकान की छत पर बैठकर एक साथ शराब पी रहे थे। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

कहासुनी के बाद आरोपी ने मनोज के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बाद में टूटी हुई बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने मनोज का मोबाइल फोन लिया और वहां से निकल गया। घर पहुंचकर आरोपी ने खून से सने कपड़े धोए। बाद में वह नहा भी लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मनोज का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed