फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man killed his father in noida of uttar pradesh

बाप की हत्या करने के बाद बोला युवक, पिता ने दवा खिलाकर बना दिया नपुंसक, छोड़ गई बीवी

Sun, 16 Feb 2020 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Feb 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Young man killed his father in noida of uttar pradesh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले के जारचा के कलौंदा गांव में क्लीनिक चलाने वाले 50 वर्षीय शख्स के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसके छोटे बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि बेटा मेडिकल अनफिट है। उसकी पत्नी विवाह के बाद छोड़कर चली गई थी। पिता बेटे को इसका ताना मारते थे। जिससे परेशान होकर आरोपी ने पिता की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कलौंदा गांव में रामभूल सिंह (50) परिवार में पत्नी व दो बेटे अरुण और ललित के साथ रहते थे। रामभूल सिंह क्लीनिक चलाकर लोगों को छोटे-मोटे रोग की दवा देते थे। रामभूल की पत्नी मायके में शादी में गई हुई थी। शुक्रवार रात में बड़ा बेटा पत्नी व बच्चों के साथ ऊपर की मंजिल पर सोया हुआ था। छोटा बेटा ललित और रामभूल सिंह एक कमरे में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब बड़ा बेटा नीचे आया तो पिता का कमरा खुला मिला। चारपाई पर रामभूल सिंह का लहूलुहान शव पड़ा था। छोटा भाई घर लापता था। उसने मोहल्ले के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर से फरार छोटे बेटे ललित को घोड़ी गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने बड़े बेटे अरुण की तहरीर पर मामले में केस दर्ज किया था। बाद में ललित से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का नाम केस में शामिल करने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने दवा खिलाकर बना दिया नपुंसक
डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रामभूल के बेटे ललित ने पूछताछ के दौरान पिता की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पिता ने उसे दवा खिलाकर नपुंसक बना दिया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पिता उसे घर में बंद रखते थे। मोबाइल भी नहीं देते थे। शुक्रवार रात 10 बजे भी ललित का पिता से झगड़ा हुआ था। रात में जब रामभूल सो गए तो ललित ने घर में रखे दाव (तेजधार हथियार) से सिर पर वारकर हत्या कर दी। 

बाहर जाने पर थी पाबंदी और विरोध पर देते थे ताने

आरोपी ललित ने पुलिस को बताया है कि पिता ने उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। इसका विरोध करने पर पिता उसकी पत्नी के छोड़कर जाने की बात कहकर पूरे गांव में नाक कटवा देने का ताना मारते थे। 

दोस्त ने कहा था- पिता की दवा से हुआ मेडिकल अनफिट 
ग्रामीणों के मुताबिक ललित से किसी दोस्त ने कहा था कि उसके मेडिकल अनफिट होने का कारण उसके पिता ही हैं। उसके दोस्त ने कहा था कि उन्होंने ही कोई ऐसी दवा दी गई है जिससे वह मेडिकल अनफिट हो गया और उसकी पत्नी उसे छोड़ गई। यह बात ललित के दिमाग में घर कर गई थी।

हत्या के बाद रिश्तेदार के घर पहुंचा
आरोपी ललित पिता की हत्या के बाद घर से भाग गया था। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि गांव के एक युवक की कार 700 रुपये में बुक कर अपने रिश्तेदार के घर घोड़ी गांव पहुंच गया है। पुलिस ने वहां से ललित को हिरासत में ले लिया। 

माता-पिता का लाडला था ललित
परिजनों ने बताया कि पिता उसकी सभी जरूरतों का ध्यान रखते थे। उसको अपने पास चारपाई पर सुलाते थे। शादी और पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से ललित मानसिक रुप से परेशान रहने लगा था। परिजनों ने उसके मेडिकल अनफिट होने की जानकारी होने पर कई जगह उपचार भी कराया था। ललित का बड़ा भाई गाड़ी चलाता है। जबकि ललित ने 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed