{"_id":"5dbf9f438ebc3e01622a449e","slug":"young-man-killed-his-brother-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या के बाद 12 घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या के बाद 12 घंटे तक शव के पास बैठा रहा आरोपी
Mon, 04 Nov 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में झगड़े के दौरान एक युवक ने अपने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी करीब 12 घंटे तक कमरे में शव के पास बैठा रहा।
वारदात का खुलासा होने पर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मकान मालिक के बेटे ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त दीपक (24) के रूप में हुई है। मूलरूप से एटा के कलानी गांव निवासी दीपक अपने सगे भाई रवि (25) के साथ ख्याला के रघुवीर नगर में किराये पर रहता था। दोनों कपड़ों का काम करते थे।
विज्ञापन
1 नवंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने भाई की हत्या कर दी है और आरोपी को लोगों ने पकड़ रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से दीपक का शव बरामद कर लिया। उसके मुंह और गर्दन से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे।

मकान मालिक यादराम के बेटे राजेश ने पुलिस को बताया कि दोनों उसकी पड़ोसन सरला देवी के जेठ के बेटे हैं। सरला देवी ने एक माह पहले ही दोनों को उसके घर का कमरा किराये पर दिलवाया था।
कुछ दिनों से दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। 31 अक्तूबर की रात दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इस दौरान यादराम की पत्नी ने उन्हें डांटा और मकान खाली कर देने की बात कही। उसके बाद दोनों भाई कमरे में चले गए।
अगले दिन दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। शाम को शक होने पर राजेश ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। रवि दरवाजा खोलकर वहां से भागने लगा। उसके कपड़ों पर खून लगा देख राजेश ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पारिवारिक कलह में उनके बीच विवाद हो गया था। इसी बात पर उनके बीच मारपीट हुई, जिसमें दीपक की मौत हो गई।