फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man jumped from Mayur Vihar Metro station

Delhi News: मयूर विहार फेज-1 स्टेशन से युवक ने लगाई छलांग, कूदने से पहले आधे घंटे तक रेलिंग से लटका रहा

Mon, 07 Apr 2025 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Apr 2025 07:11 PM IST
सार

रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, घायल युवक की पहचान 45 वर्षीय विक्रम शर्मा के तौर पर हुई है। वह कटवारिया सराय का रहने वाला है। नीचे कूदने से पहले वह आधे घंटे तक रेलिंग पकड़कर लटका रहा।

विज्ञापन
Young man jumped from Mayur Vihar Metro station
युवक ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग - फोटो : X @ShoneeKapoor

विस्तार

यमुनापार के मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ऊंचाई से नीचे सड़क पर कूद गया। वह कूदने से पहले आधे घंटे तक रेलिंग से लटका रहा। इस बीच वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। कूदने से घायल हुए युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अनुसार, घायल युवक की पहचान 45 वर्षीय विक्रम शर्मा के तौर पर हुई है। वह कटवारिया सराय का रहने वाला है। नीचे कूदने से पहले वह आधे घंटे तक रेलिंग पकड़कर लटका रहा। यह घटनाक्रम देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दिल्ली मेट्रो पुलिस, सीआईएसएफ और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल की क्रेन और रस्सी के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक ने छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को युवक के पास से एक पर्ची बरामद हुई, जिस पर परिवार का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  शुरुआती जांच में पता चला है कि विक्रम आत्महत्या करने के इरादे से ही मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। वह आत्महत्या करने के लिए रेलिंग से लटक गया। विक्रम गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed