{"_id":"5b44d0c44f1c1b97468b59cd","slug":"young-man-has-forcibly-married-a-minor-girl-in-dadri-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक ने नाबालिग से की जबरन शादी, फिर कर डाली हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक ने नाबालिग से की जबरन शादी, फिर कर डाली हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने नाबालिग लड़की से जबरन शादी रचा ली। आरोप है कि युवक ने शारीरिक संबंध भी बनाए। लड़की के रिश्तेदार ने चाइल्ड हेल्पलाइन संस्था से इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलने पर संस्था ने दादरी पुलिस से मदद मांगी है।
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। दादरी के कोतवाली इलाके के कोट गांव में मंगलवार को चाइल्ड लाइन संस्था की टीम जांच करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने बताया कि कोट गांव के युवक ने बागपत की नाबालिग लड़की से शादी की थी। लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी की गई है।
आरोप है कि लड़की को जबरन गांव में रखा जा रहा है। विरोध करने पर शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़ित लड़की ने कुछ दिन पहले इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन तब पंचायत कर लड़का पक्ष ने मामले को दबा दिया।
विज्ञापन
उसके बाद पीड़ित लड़की ने रिश्तेदार से मदद मांगी। रिश्तेदार ने चाइल्ड हेल्पलाइन को जानकारी दी। दादरी कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान का कहना है कि चाइल्ड लाइन टीम की मदद की जाएगी।