फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man first killed a doctor then killed his girlfriend after being cheated arrested News in Hindi

इश्क, फरेब और इंतकाम: प्रेमिका को खुश करने के लिए पहले किया कत्ल, फिर धोखा मिला तो लड़की को बुलाया होटल, और...

Sat, 08 Apr 2023 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 09:42 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लगातार पुलिस इसकी तलाश करती रही। अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
Young man first killed a doctor then killed his girlfriend after being cheated arrested News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक युवक ने अपनी प्रेमिका की डिमांड पूरी करने और उसे खुश करने के लिए एक डॉक्टर के बेटे का अपहरण कर लिया। बदले में 20 लाख की फिरौती मांगी। मांग पूरी नहीं हुई तो लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक व उसके साथियों को मामले में उम्र कैद की सजा हो गई। इस बीच वर्ष 2019 में कोविड के दौरान युवक पैरोल पर जेल से बाहर निकला। उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका ने उसे धोखा देकर दूसरे लड़के से शादी कर ली है। फिर क्या था युवक ने उसे मिलने के बहाने ओयो होटल बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। तभी से आरोपी फरार था।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया। लगातार पुलिस इसकी तलाश करती रही। अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक (37) के रूप में हुई है। आरोपी उम्रकैद के मामले में पैरोल लेकर गायब होने के अलावा अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद से फरार था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- रात में पत्नी की करतूत से पति बेसुध, ससुर के उड़े होश    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि दीपक ने पांच जनवरी 2010 को रोहिणी के एक आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रीमल के बेटे को अगवा कर 20 लाख की फिरौती मांगी थी। रुपये नहीं मिलने पर आरोपियों ने करनाल, हरियाणा के घरौंडा में हत्या कर दी। बाद में उसका शव कार में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। साउथ रोहिणी थाने में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दीपक व उसके साथियों को उम्र कैद की सजा हो गई। दीपक जेल में बंद था।

ये भी पढ़ें- Crime: जब रेप करने वाला अचानक आ गया सामने, लड़की की हरकत ने सबको चौंका दिया और फिर...    

विज्ञापन

इस बीच कोविड के दौरान वह पैरोल पर बाहर आ गया। उसे पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा देकर दूसरे युवक से शादी रचा ली है। दीपक ने उससे बदला लेने की ठानी। चार दिसंबर 2020 को दीपक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सुल्तानपुरी स्थित ओयो होटल बुलाया। बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। 

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर ली। इस बीच अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी दीपक आर-ब्लॉक मंगोलपुरी इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस उसे मंगोलपुरी से दबोच लिया। पकड़े जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकना शुरू किया। लेकिन किसी तरह उसे काबू कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed