फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   When rapist came forward in Ghaziabad s Niwari girl treated him like this

Crime: जब रेप करने वाला अचानक आ गया सामने, लड़की की हरकत ने सबको चौंका दिया और फिर...

Sat, 08 Apr 2023 10:17 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 10:17 AM IST
सार

निवाड़ी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक अस्पताल का निर्माण चल रहा है। अस्पताल में एक गैर जनपदीय व्यक्ति परिवार सहित मजदूरी करता है। युवती परिवार के साथ साइट पर ही रहती है।

विज्ञापन
When rapist came forward in Ghaziabad s Niwari girl treated him like this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर में निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी के समीप एक निर्माणाधीन अस्पताल की साइट देखने गए दुष्कर्मी को पीड़िता ने पहचान लिया। युवती ने अन्य श्रमिकों की मदद से आरोपी को पकड़कर जमकर धुुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने दो माह पूर्व भी साइट देखने के लिए वहां पहुंचा था और युवती को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन

निवाड़ी क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक अस्पताल का निर्माण चल रहा है। अस्पताल में एक गैर जनपदीय व्यक्ति परिवार सहित मजदूरी करता है। श्रमिक का परिवार साइट पर ही रहता है। बुधवार देर शाम साइट पर एक अनजान व्यक्ति को देखकर श्रमिक की पुत्री शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर अन्य श्रमिकों ने भी व्यक्ति का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर भूरे खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

युवती ने की चप्पल से पिटाई
बेकाबू हुई युवती ने व्यक्ति पर चप्पल बरसा दी। लोगों ने किसी तरह युवती को शांत कराया। युवती ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बताया कि आरोपी ने करीब दो माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया था। अनजान व्यक्ति की पहचान नहीं होने के कारण युवती ने तब किसी से घटना का जिक्र नहीं किया। बुधवार को जैसे ही वह दिखा तो युवती ने उसे पहचान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed