फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man entered in house and cut her nose

घर में घुस महिला की नाक काटी, बिस्तर के नीचे फेंक गया हिस्सा

Tue, 13 Oct 2015 09:38 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
young man entered in house and cut her nose

मंगोलपुरी इलाके में सोमवार रात बदमाश ने महिला के कमरे में घुसकर उसकी नाक काट ली। बदमाश ने उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया। जख्मी हालत में महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार क्रांति (22) पति कमल और तीन साल के बेटे के साथ के ब्लॉक में रहती है। उसका पति ऑटो चालक है और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता है।
विज्ञापन


सोमवार रात वह तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में बेटे के साथ थी। क्रांति ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कमरे में टीवी देख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आया तो नाक से खून निकल रहा था

young man entered in house and cut her nose

इसी दौरान एक युवक उसके कमरे में घुस गया। कमरे में घुसते ही युवक ने क्रांति को धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया और उसका गला घोंटने लगा।


विरोध करने पर आरोपी उसे पीटने लगा, जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने अपनी नाक से खून निकलते देखा। उसने देखा कि उसकी नाक कटी हुई है।

साथ ही घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। क्रांति की नाक का हिस्सा बिस्तर के नीचे फेंका हुआ था।

गेट बंद था तो कैसे आया आरोपी ?

young man entered in house and cut her nose

पीड़िता ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जांच में पुलिस ने पाया कि घर से कोई सामान गायब नहीं है। पुलिस ने बताया कि रात में नीचे का गेट बंद हो जाता है।

ऐसे में आरोपी छत के जरिए अंदर आया होगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और उसके बताए हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed