फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man died in road accident at delhi ncr

आधी रात को राजधानी की सड़कों पर लगा रहा थे कार रेस, एक हादसा और हो गई मौत

Fri, 25 May 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 May 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
young man died in road accident at delhi ncr
car accident - फोटो : ANI

राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई।  बताया जा रहा है कि कार की स्पीड बहुत तेज थी जिससे असंतुलित होकर वह नंद नगरी इलाके में सड़क के बीचो-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक विकास दिल्ली के जगतपुरी इलाके का रहने वाला था। वह अपनी इंडेवर कार से नंद नगरी से दुर्गापुरी की तरफ जा रहा था। अचानक नंदनगरी के पास कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी कार से लगा रहा था रेस

young man died in road accident at delhi ncr
car accident - फोटो : ANI

घटना के कारण मौके पर ही विकास की मौत हो गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ चुके थे, शीशे चकनाचूर हो चुके हैं जबकि टायर भी निकल कर बाहर आ गए थे। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी। 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विकास एक दूसरी कार से रेस लगा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने नंदनगरी थाने में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed