फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man died by jumping from the third floor of the police station

Delhi: थाने की तीसरी मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, ठगी के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था

Sun, 05 Mar 2023 09:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Mar 2023 09:41 PM IST
सार

फिलहाल ठगी का शिकार हुए हवलदार को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मृतक की शिनाख्त नवादा, उत्तम नगर निवासी आनंद वर्मा (45) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
young man died by jumping from the third floor of the police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट थाने में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक युवक ने थाने की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त नवादा, उत्तम नगर निवासी आनंद वर्मा (45) के रूप में हुई है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि कमला मार्केट थाने में तैनात हवलदार अजीत सिंह के साथ आनंद वर्मा ने 14 लाख की ठगी कर ली थी। आनंद ने अजीत के एक रिश्तेदार की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे रकम ले ली थी। रुपये लेने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो अजीत ने अपने रुपये मांगे। रुपये वापस न करने पर अजीत ने कमला मार्केट थाने में आनंद के खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को पूछताछ करने के बहाने आनंद को थाने बुला लिया गया। यहां खुद अजीत ने आनंद से पूछताछ की। आनंद ने जब रुपये जल्द देने की बात की तो दोपहर बाद उसको छोड़ दिया गया। इसके बाद ही आनंद ने यह कदम उठाया। वहीं, सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बहाने आनंद के साथ जमकर मारपीट की गई। इसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हवलदार अजीत को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। मेडिकल बोर्ड बनाकर आनंद के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।


पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि रविवार दोपहर 3.20 बजे थाने के स्टाफ ने आनंद को तीसरी मंजिल की छत पर चढ़े हुए देखा था। छत की रेलिंग से कूदकर वह छज्जे पर आ गया। मौजूद स्टाफ ने जब उसके इरादे को भांपा तो उसे न कूदने के लिए कहा। इससे पहले की कोई कुछ कर पाता। आनंद ने नीचे छलांग लगा दी। फौरान उसे एलएनजेपी अस्प्ताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed