फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man crossing track wearing earphones in fog was hit by a train and died In Hapur

चिल्लाती रहीं महिलाएं: कोहरे में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था युवक, सुन न सका हॉर्न; ट्रेन से कटकर मौत

Wed, 15 Jan 2025 08:35 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

हापुड़ जिले में ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रैक पार करते दौरान मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर पीछे से अचानक ट्रेन आ गई। कान में ईयर फोन लगा होने के कारण उन्होंने ट्रेन का हॉर्न नहीं सुना।

विज्ञापन
young man crossing track wearing earphones in fog was hit by a train and died In Hapur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे में ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करना युवक की मौत का कारण बन गया। थाना देहात क्षेत्र के चैनापुरी रेलवे फाटक के पास गढ़ रोड स्थित मोहल्ला शिवनगर निवासी ऋतिक (25) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ऋतिक मोहल्ला इंद्रगढ़ी स्थित एक डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहा था और घटना के दौरान उसके कानों में ईयर फोन लगा हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह कोहरे के दौरान यह घटना सुबह आठ बजे के आसपास हुई। ट्रैक पार करते दौरान मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर पीछे से अचानक ट्रेन आ गई। कान में ईयर फोन लगा होने के कारण उन्होंने ट्रेन का हॉर्न नहीं सुना। पास मौजूद कुछ महिलाओं ने भी शोर मचाया, लेकिन ऋतिक उनकी भी आवाज नहीं सुन सके और ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


मौके पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर परिजन मोहल्लेवासियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि उनके पुत्र ऋतिक दो बहन व तीन भाईयों में चौथे नंबर के थे। हाल ही में उन्होंने यूपी पुलिस की परीक्षा भी दी थी। पिता राजेंद्र, मां सरोज देवी व भाई बहनों को रो-रोकर बुरा हाल था। साथ ही मोहल्ले में शोक व्याप्त था। मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed