{"_id":"668ab01ed1faa079870292a2","slug":"young-man-committed-suicide-after-attacking-his-wife-and-neighbor-with-knife-in-delhi-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पत्नी और पड़ोसी पर युवक ने चाकू से किया हमला, फिर खुद का रेत लिया गला; नशे का आदी था अंताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पत्नी और पड़ोसी पर युवक ने चाकू से किया हमला, फिर खुद का रेत लिया गला; नशे का आदी था अंताब
Sun, 07 Jul 2024 08:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 07 Jul 2024 08:41 PM IST
सार
दिल्ली में एक युवक ने पत्नी और पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। वहीं, घायल पत्नी और युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौर्या एन्क्लेव इलाके में एक युवक ने पत्नी और पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। दंपति की पहचान अंताब और सीमा के रूप में हुई है। पत्नी पर हमला करने के दौरान पड़ोसी युवक राजन ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला करने के बाद अपने गले को चाकू से रेत लिया। पड़ोसियों ने घायल सीमा और राजन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था। इस बात को लेकर दंपति में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार शाम दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद आरोपी ने यह कदम उठाया। सीमा और राजन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन