फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man body found in Air Chief Marshal BS Dhanoa Kothi

एयर चीफ मार्शल की कोठी में मिला शव, लोहे की एंगल पर लटका मिला था युवक

Fri, 09 Nov 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
young man body found in Air Chief Marshal BS Dhanoa Kothi
वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ - फोटो : ANI
एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की कोठी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव सर्वेंट क्वार्टर की छत पर लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान मनोज (30) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


वह परिवार के साथ गोविंदपुरी में रहता था। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारी शुरुआती जांच के बाद इसे खुदकुशी बता रहे हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही खुदकुशी के कारणों का पता लगा है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी के साथ-साथ हत्या आदि के कोणों से भी जांच की जा रही है।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23, अकबर रोड पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ रहते हैं। तुगलक रोड थाना पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे सूचना मिली थी कि एयर चीफ मार्शल की कोठी में एक युवक ने फांसी लगा ली है। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव सर्वेंट क्वॉर्टर की छत पर लोहे के एंगल से रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को आरएमएल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मनोज एयर चीफ मार्शल के घर में करीब छह महीने से निजी तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed