फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man attacks girl with knife in Mukherjee Nagar

दिल्ली का सनकी युवक: चाकू से लड़की पर किए तबाड़तोड़ वार, घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

Sun, 24 Mar 2024 10:17 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Mar 2024 10:17 AM IST
सार

मुखर्जी नगर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे युवक का नाम अमन (22) है। उसने दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 22 मार्च की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Young man attacks girl with knife in Mukherjee Nagar
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक दिल दहला देना वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक सनकी युवक एक लड़की पर चाकू से हमला कर देता है। मुखर्जी नगर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़की को गंभीर चोटें नहीं आई है, वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना 22 मार्च की बताई जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे युवक का नाम अमन (22) है। उसने दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। राहगीरों ने हस्तक्षेप कर आरोपियों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। इस हमले में लड़की को गंभीर चोट नहीं आई और वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस ने हमले के आरोप में अमन को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती के बातचीत नही करने पर उसने हमला किया है, राहगीरों ने घटना के दौरान बीच-बचाव कर आरोपी को रोकने और पकड़ने की कोशिश की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हमले के सही कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed