{"_id":"5d18de858ebc3e3cd810e36e","slug":"young-man-attacked-his-wife-with-beer-bottle-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पत्नी पर जानलेवा हमला, युवक ने गर्दन में घोंपी बीयर की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पत्नी पर जानलेवा हमला, युवक ने गर्दन में घोंपी बीयर की बोतल
Sun, 30 Jun 2019 09:38 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी की गर्दन में बीयर की बोतल घोंप दी। महिला के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि शालीमार बाग स्थित झुग्गी में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
उसकी गर्दन और हाथ पर गहरे जख्म थे। महिला की पहचान इलचो देवी के रूप में हुई। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसके पति का नाम सीताराम मंडल है। वह पति और चार बच्चों के साथ झुग्गी में रहती है।
विज्ञापन
आरोपी रिक्शा चलाता है और नशे की आदी है। आए दिन वह महिला के साथ मारपीट करता है और उसके चरित्र पर भी शक करता है। एक सप्ताह पूर्व झगड़ा होने के बाद वह बच्चों को लेकर पंजाब में रहने वाले रिश्तेदार के पास चली गई।

Trending Videos
29 जून को उसका पति उसे मनाकर शालीमार बाग ले आया। करीब 3 बजे फिर किसी बात पर झगड़ा कर वह घर से चला गया। कुछ देर बाद वह बीयर की बोतल लेकर वापस आया और उसे तोड़कर उसकी गर्दन में घोंप दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। महिला की बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने फरार आरोपी को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया।