Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patients face increased hardship due to a broken lift

Delhi NCR News: लिफ्ट खराब होने से मरीजों की बढ़ी मुश्किल, दूसरों के सहारे उतर रहे सीढ़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
चार माह से एक लिफ्ट बंद, दूसरी भी नहीं दे रही साथ, बुजुर्गों और दिव्यांगों को सबसे ज्यादा परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों के लिए ओपीडी तक पहुंचना आसान नहीं रह गया है। लिफ्ट की सुविधा बाधित होने से बुजुर्गों, दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे आना-जाना पड़ रहा है। कई मरीजों को अपने परिजनों या दूसरे लोगों का सहारा लेकर सीढ़ियां उतरनी पड़ रही हैं। खासकर इलाज कराने के बाद शारीरिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है।

अस्पताल की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर दांत, त्वचा और बच्चों की ओपीडी संचालित होती हैं। इन विभागों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। एक लिफ्ट पिछले करीब चार महीने से मरम्मत और नवीनीकरण के कारण बंद है, जबकि दूसरी भी करीब एक महीने से ठीक से काम नहीं कर रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। दांतों की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे एक बुजुर्ग को दूसरी मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरना पड़ा। उनकी बेटी ने बताया कि पिता बिना सहारे के चल नहीं सकते। लिफ्ट नहीं चलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। वहीं एक अन्य मरीज भी अपने साथी का सहारा लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरते नजर आए। जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार यहां लगी लिफ्ट करीब 15 साल पुरानी हैं। इनके पुराने मॉडल के पुर्जे कंपनी ने बनाने बंद कर दिए हैं। जरूरी पुर्जे नहीं मिलने के कारण मरम्मत में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed