फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young man along with his friends attacked his brother-in-law In Jewar

शादी से खुश न था भाई: बहन ने चार साल पहले की थी लव मैरिज, युवक ने साथियों के साथ मिलकर जीजा पर किया हमला

Wed, 24 Jul 2024 07:20 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी बहन ने प्रेम विवाह किया था। इससे वह खुश नहीं था, इसीलिए उसने हमला किया। हालांकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
young man along with his friends attacked his brother-in-law In Jewar
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहन के दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज युवक ने चार साल बाद जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों और साथियों ने किसी तरह से घायल युवक को हमले से बचाते हुए जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती करया, जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया। जेवर पुलिस ने दो नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के कौशांबी निवासी हेमंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 अक्तूबर 2020 को उन्होंने दिल्ली के राजवीर कॉलोनी निवासी प्रतिभा से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से प्रतिभा का पूरा परिवार संतुष्ट था, लेकिन छोटा साला शिवम दूसरी जाति का होने के चलते नाराज था। 21 जुलाई को हेमंत किसी काम से जेवर के रामपुर बांगर गांव में था। शिवम ने रेकी करते हुए अपने चाचा के लड़के आकाश व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हेमंत को घेर लिया और लाठी, डंडों लोहे की रॉड व ईंटो से हमला कर दिया।
विज्ञापन


साथियों ने गंभीर रूप से घायल हेमंत को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उनके हाथ में दो जगह फ्रैक्चर, सिर में तीन टांके, चेहरे पर दो जगह फ्रैक्चर हुए हैं। पुलिस ने हेमंत की शिकायत पर शिवम व आकाश और उनके साथियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed