फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man accused of demanding extortion by luring him into a honey trap In Garhmukteshwar, Hapur

बंद कमरे में युवती के इरादे देख छूटे पसीने: ऑनलाइन दोस्ती...लड़के को भेजे ऐसे वीडियो; होटल में पूरे किए मंसूबे

Wed, 10 Jan 2024 09:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Jan 2024 09:36 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Young man accused of demanding extortion by luring him into a honey trap In Garhmukteshwar, Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव निवासी युवक ने एक युवती पर सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि युवती ने उसे काशीपुर उत्तराखंड स्थित एक होटल में बुलाकर बंधक बनाकर फर्जी तरीके से निकाह कर लिया। उसने निकाह करने से मना किया तो युवती समेत उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। अब आरोपी महिला उससे उत्तराखंड के काशीपुर में 50 लाख का फ्लैट खरीदकर देने की मांग कर रही है। पीड़ित ने न्यायालय की शरण में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई, रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि तीन साल पहले उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया की एक साइट पर एक युवती ने मित्रता संदेश भेजा। कुछ दिन तक युवती उससे सामाजिक व्यवहार की बात करने लगी, लेकिन उसके बाद उसको अश्लील वीडियो और फोटो भेजना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मना किया तो युवती ने उससे एक बार मिलने की बात कही। जिससे वह उससे उसके बताए गए स्थान पर मिलने के चला गया। वहां से युवती एक होटल में लेकर पहुंच गई, जहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। वहां चारों ने उसको एक कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद इमाम के माध्यम से दबाव बनाकर फर्जी तरीके से निकाह करा दिया।

विज्ञापन

उसके बाद सभी उसको ब्लैकमेल कर रहे है। पीड़ित ने बताया के उसके बाद उसी युवती ने अपना नाम बदलकर उसके भाइयों को भी फंसाने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Allegation of demanding extortion by luring in honey trap in Garhmukteshwar of Hapur
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed