{"_id":"ef669ffbcdfd3b61cbe012914284d6a3","slug":"young-journalist-drown-in-surajkund-lake-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक मनाने गया युवक झील में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक मनाने गया युवक झील में डूबा, मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Mar 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार हो रही घटनाओं के बावजूद दिल्ली एनसीआर के युवा अपनी जानपर खेलकर झील किनारे पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आज सुबह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की फरीदाबाद की सूरजकुंड झील में डूबने से मौत हो गई। वह दिल्ली में एक निजी समाचार चैनल में पत्रकार था।
मूल रूप से पंजाब का रहने वाला अभय सिंह दिल्ली के मोतीनगर इलाके में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता थ। रविवार को उसने अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाया और सुबह फरीदाबाद के लिए निकले। वहां सूरजकुंड झील में उसके दोस्त नहाने पहुंचे और वह बाहर ही खड़ा रहा। लेकिन अचानक उसका पैर फिसला और वह झील में जा गिरा।
विज्ञापन
देखते ही देखते वह डूबने लगा तो उसका दूसरा साथी उसे बचाने के लिए झील में कूदा लेकिन बाहर निकलने के बजाए वह भी डूबने लगा। इस पर एक तीसरे साथी ने झील में छलांग लगाई और एक दोस्त को बचा लिया। जबकि अभय इतने गहरे पानी में चला गया कि उसे बचाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस और अभय के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अभय के शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पत्नी और 2 बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
गौरतलब है कि बीते हफ्ते ही पिकनिक मनाने गए इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की भी फरीदाबाद की ही एक झील में डूबने से मौत हो गई थी।