फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young girl found alive in bareily up

‘अंतिम संस्कार’ के बाद जिंदा मिली बेटी

Thu, 31 Jul 2014 01:39 PM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
young girl found alive in bareily up

दिल्ली नरेला इलाके में मिली एक युवती की शव को परिजनों ने अपनी बेटी के तौर पर पहचान कर ली, लेकिन पुलिस ने ज्योति नगर से गायब हुई उस युवती को बरेली से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


युवती ने अदालत में दिए बयान में कहा है कि वह अपने प्रेमी के साथ मर्जी से गई थी और उससे शादी कर ली है।

युवती के गायब होने और शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। आला पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में ज्योति नगर के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

25 जुलाई को मिली थी एक लाश

young girl found alive in bareily up

जिला पुलिस उपायुक्त आर ए संजीव ने बताया कि गत 15 जुलाई को बबीता नाम की महिला ने अपनी 19 साल की बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में उसने बेटी के दो सहेलियों पर शक जाहिर किया। पुलिस ने नामजद दो सहेलियों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस युवती की तलाश कर ही रही थी कि 25 जुलाई को नरेला में एक 20 साल की युवती का शव मिला। पुलिस ने बबीता से संपर्क कर उसकी पहचान करने के लिए कहा। परिजनों ने उस शव को अपनी बेटी के तौर पर पहचान की।

शव से मेल नहीं खा रहा था युवती का हुलिया

young girl found alive in bareily up

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बेटी का जो हुलिया बताया था, उससे शव वाली युवती का मेल नहीं हो रहा था। पुलिस ने उनलोगों को डीएनए के जरिए पहचान की बात कही। लेकिन पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

पुलिस ने 26 जुलाई को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने ज्योति नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। युवती की उसके परिवार द्वारा पहचान करने के बावजूद पुलिस इस मामले की जांच करती रही।

29 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बबीता की बेटी बरेली के अमला गांव में है। पुलिस ने अमला गांव में छापा मारकर युवती को बरामद कर लिया। युवती अपने प्रेमी से शादी करने के बाद उसके मामा के घर में रह रही थी। युवती ने बयान में बताया कि वह मर्जी से प्रेमी से शादी करके यहां रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed